Couplets by Pratap Somvanshi

प्रताप सोमवंशीप्रताप सोमवंशी20 Sept 1968

1 min read · 13.3K reads

अपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखना
अपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना

हिम्मत,ताकत,प्यार,भरोसा जो है सब इनसे ही है
कुछ नंबर हैं जिन पर मैंने ज्यादा फोन लगाया है

दुकानों पर यहां रिश्ते टंगे हैं
जो दिखता है वही बिकता बहुत है
भरोसा कांच सा होता है बेशक
अगर टूटे तो ये चुभता बहुत है

मेरे सिर पर हाथ रख कर मुश्किलें सब ले गया
इक दुआ के सामने हर वार छोटा पड़ गया ...
प्रताप सोमवंशी
About the poet

प्रताप सोमवंशी

#PratapSomvanshi अपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखना अपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना परिचय. जन्म : 2 नवंबर 1968.

View profile & all 38 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like