तेरी राह में क़ैदखाने पड़ेंगे - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

3 min read · 12.4K reads

तेरी राह में क़ैदखाने पड़ेंगे
मगर तुझ को ख़तरे उठाने पड़ेंगे

अभी ख़ून से शेर लिखने है तुझको
क़लम हड्डियों के बनाने पड़ेंगे

कहीं सो न जाए सुबह के मुसाफ़िर
तुझे रात भर गीत गाने पड़ेंगे

अगर तू ही चुप हो गया इस सदी में
हमें रोज़ आंसू बहाने पड़ेंगे

यह महफ़िल है इस का तकाज़ा यही है
तुझे दर्द अपने भुलाने पड़ेंगे

तू शायर है,मुफ़लिस है, ख़ुद्दार भी है
तुझे ग़म से रिश्ते निभाने पड़ेंगे

दियों से न मिट पायेगा यह अंधेरा
हमें दिल भी अपने जलाने पड़ेंग
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like