मेरी टाँगे मांग कर मेरे बराबर हो गये, - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

3 min read · 12.4K reads

मेरी टाँगे मांग कर मेरे बराबर हो गये,
यानी मेरे शेर पढ कर वो भी शायर हो गये

शेर मेरे, धुन किसी की और किसी की वाह वाह,
जब कई नदियां मिली तो वो भी सागर हो गये

डिग्रियाँ,फिर अर्ज़ियाँ,फिर गोलियां सलफास की
इस तरह कितने ही सपने गुम यहाँ पर हो गये

वो बड़ा अफ़सर था फिर भी सोच में वो पढ़ गया
जब सुना उसके पिता उसके रिटायर हो गए

जिनको खादी पहनकर आती थी भाषण की कला
उनके कच्चे रास्ते भी आज डामर हो गये
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like