दोहा - भाग 4 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

तुलसीराम शर्मा दिनेशतुलसीराम शर्मा दिनेश

5 min read · 12.4K reads

जिस पर तुम हो रीझते, क्या देते यदुबीर।
रोने-धोने सिसकने, आहों की जागीर।।31।।

यों न हँसी में दो उड़ा, सुनकर मेरे पाप।
तुम निराश करके सदा, हरते हो जन-ताप।।32।।

मुझको तुझसे भी अधिक, मिलता है आनन्द।
तेरी ठोकर में भरा, मोहन परमानन्द।।33।।

अल्प वेदना से मुझे, होता है दुख घोर।
मुझको दे वह वेदना, जिसका ओर न छोर।।34।।

खोजूँ तुझे शरीर में, बता कौन सी ठोर।
रोम-रेाम में तू रमा, परम चतुर चित-चोर।।35।।

तुझे खोजने के लिए, जब तक खुए न आप।
तब तक तू मिलता नहीं, मिटता अमिट न ताप।।36।।

उसे खोजने के लिए, मत जा तू हरिद्वार।
तेरा अन्तःकरण ही, है साँचा हरि-द्वार।।37।।

इन आँखों से तुम किसे, दीखो कैसे नाथ।
आँखें तुमसे देखतीं, तुमसे सहज सनाथ।।38।।

दुःख आए तो दुःख को, सुख की ज्यों चुचकार।
शायद उसमें ही कहीं, छिप आया हो यार।।39।।

नहीं प्रकृति सी पतिब्रता, जग में नारी अन्य।
मूक-पंगु पति की सदा, करती टहल अनन्य।।40।।
तुलसीराम शर्मा दिनेश
About the poet

तुलसीराम शर्मा दिनेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More from तुलसीराम शर्मा दिनेश

  1. दोहा - भाग 1 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    लोट चुकी जिस पर विकल, मोर मुकुट की नोक।जो जन-मन-मल शेक हर, दायक दिव्यालोक।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    कुंचित चिक्कण चिकुर वर, मेचक मृदुल महान।मोहन-श्रुति में पढ़ रहे, मोहन-मन्त्र-विधान।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    हे प्रभु अब तो खोल दो, अपने कृपा-कपाट।हाथ पकड़ भीतर करो, मेटो बिकट-उचाट।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 5 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    उसके शासन में नहीं, पक्षपात की भूल।निर्भय होकर झगड़ती, जहाँ अग्नि से तूल।।41।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 6 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    कृष्ण ने ‘हे गो’ कहा, कह न सकी फिर ‘विन्द’।आ पहले लजा रखी, ऐसा वह गोविन्द।।51।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like