दोहा - भाग 2 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

तुलसीराम शर्मा दिनेशतुलसीराम शर्मा दिनेश

5 min read · 12.4K reads

कुंचित चिक्कण चिकुर वर, मेचक मृदुल महान।
मोहन-श्रुति में पढ़ रहे, मोहन-मन्त्र-विधान।।11।।

श्याम-सुदामा-मिलन का, दृश्य परम अभिराम।
मानो तप से मिल रहा, गले लगा परिणाम।।12।।

ताता-ताता बोलने, लगा बाल घनश्याम।
पहले कहना सीखता, अपना भाता नाम।।13।।

श्याम दृगों में तीन रँग, श्वेत श्याम अनुराग।
इस त्रिगुणी शुचि जाल में, फँसते जन बड़ भाग।।14।।

मोहन आँखे आप की, नौका के आकार।
जो जन इनमें बस गया, वही बस गया पार।।15।।

नयन-तुरंगों की कढ़ी, जिनकी लाज-लगाम।
धर्म-यान की धाज्जियाँ, देखी ठाम-कुठाम।।16।।

कानों से यों कह रहे, तेरे नयन विशाल।
तुमसे सुन हम देखते, दुखिया को तत्काल।।17।।

श्रुतियों तक तेरे न क्यों, पहुँचे लोचन नाथ।
श्रुतियाँ तुझको गा रहीं, फैला-फैला हाथ।।18।।

तू चाहे मिल या न मिल, इसकी मुझे न चाह।
तेरी चाह मिटे नहीं, थमें न पल भर आह।।19।।

तेरी चाह पुनीत है, तेरी राह पुनीत।
फिर क्यों यह होगी नहीं, मेरी राह पुनीत।।20।।
तुलसीराम शर्मा दिनेश
About the poet

तुलसीराम शर्मा दिनेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More from तुलसीराम शर्मा दिनेश

  1. दोहा - भाग 1 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    लोट चुकी जिस पर विकल, मोर मुकुट की नोक।जो जन-मन-मल शेक हर, दायक दिव्यालोक।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 3 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    हे प्रभु अब तो खोल दो, अपने कृपा-कपाट।हाथ पकड़ भीतर करो, मेटो बिकट-उचाट।।21।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 4 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    जिस पर तुम हो रीझते, क्या देते यदुबीर।रोने-धोने सिसकने, आहों की जागीर।।31।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 5 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    उसके शासन में नहीं, पक्षपात की भूल।निर्भय होकर झगड़ती, जहाँ अग्नि से तूल।।41।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 6 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    कृष्ण ने ‘हे गो’ कहा, कह न सकी फिर ‘विन्द’।आ पहले लजा रखी, ऐसा वह गोविन्द।।51।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी