एक नदी बहती आती है
उसमें समा जाती है
एक झोंका आता है ख़ुशबू का
उसमें विलीन हो जाता है
एक तारा टूटता है आसमान से
उसके आँचल में गिरता है
लंबी उड़ान से थका हुआ एक पंछी
उसके कंधे पर आ बैठता है
कोई तो एक पशु आता है पूँछ दबाता
उसके पाँवों के पास खड़़ा हो जाता है








