दोहा - भाग 1 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

तुलसीराम शर्मा दिनेशतुलसीराम शर्मा दिनेश

5 min read · 12.4K reads

लोट चुकी जिस पर विकल, मोर मुकुट की नोक।
जो जन-मन-मल शेक हर, दायक दिव्यालोक।।1।।

जिसमें कसकीली भरी, परम रसीली हूल।
राधे देना वह मुझे, निज चरणों की धूल।।2।।

राधे तू गोविन्द में, तू गोविन्द स्वरूप।
हो सकती है दूर क्या, कभी सूर्य से धूप।।3।।

तू जब तक मुझ पर कृपा, करती माँ न विशेष।
तब तक मेरी ओर वह, कैसे तके ब्रजेश।।4।।

माँ तेरी ही दृष्टि से, फिरती उसकी दृष्टि।
कह दे उस घनश्याम को, करे इधर भी वृष्टि।।5।।

भर कर अखियाँ-शुक्तियाँ, अंजलि दूँ सहमान।
श्याम-सिन्धु धोये हृदय, मेरा मलिन महान।।6।।

मुझसे पूछो तो कहूँ, किसके नयन विशाल।
राधा के लोचन बड़े, जिसमें स्थित गोपाल।।7।।

माधव के उर में यदपि, बसते दीनअनाथ।
राधा-उर को देखिये, बसते दीनानाथ।।8।।

पड़ा रो रहा पालने, उपनिषदों का तत्व।
नन्द भवन में विश्व का, मूर्तिमान अमरत्व।।9।।

जिसके दर्शन के लिये, मुनि मिल जाते धूलि।
वही यशोदा हाथ से, पिटते खाता धूलि।।10।।
तुलसीराम शर्मा दिनेश
About the poet

तुलसीराम शर्मा दिनेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More from तुलसीराम शर्मा दिनेश

  1. दोहा - भाग 2 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    कुंचित चिक्कण चिकुर वर, मेचक मृदुल महान।मोहन-श्रुति में पढ़ रहे, मोहन-मन्त्र-विधान।।11।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 3 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    हे प्रभु अब तो खोल दो, अपने कृपा-कपाट।हाथ पकड़ भीतर करो, मेटो बिकट-उचाट।।21।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 4 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    जिस पर तुम हो रीझते, क्या देते यदुबीर।रोने-धोने सिसकने, आहों की जागीर।।31।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 5 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    उसके शासन में नहीं, पक्षपात की भूल।निर्भय होकर झगड़ती, जहाँ अग्नि से तूल।।41।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 6 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    कृष्ण ने ‘हे गो’ कहा, कह न सकी फिर ‘विन्द’।आ पहले लजा रखी, ऐसा वह गोविन्द।।51।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like