दोहा - भाग 6 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

तुलसीराम शर्मा दिनेशतुलसीराम शर्मा दिनेश

5 min read · 12.4K reads

कृष्ण ने ‘हे गो’ कहा, कह न सकी फिर ‘विन्द’।
आ पहले लजा रखी, ऐसा वह गोविन्द।।51।।

चातक तेरा प्रण तनिक, देना मुझे उधार।
तेरा तो उपकार हो, मेरा हो उद्धार।।52।।

जो मैं होता कवि कहीं, रचता ऐसे गीत।
शत-शत बार अधीत भी, लगते वे अनधीत।।53।।

कविते जो तू कृष्ण को, छू न सकी इस बार।
तुझको भी धिक्कार है, मुझको भी धिक्कार।।54।।

तुम्हे रिझाने का प्रभो, समझा एक उपाय।
सब उपाय तज पंगु हो, रोऊँ हो अनुपाय।।55।।

दुःख-सुख में सम भाव रह, खेलमात्र सब जान।
ताश-खेल में हार कर, रोते नहीं सुजान।।56।।

खेल भले ही खूब तू, कर्म-ताश का खेल।
मजा हार में भी समझ, हँस कर ताश बगेल।।57।।

दो-दो सारी इन्द्रियाँ, देने का क्या अर्थ।
एक जगत-हित दूसरी, ईश्वर-प्राप्ति सदर्श।।58।।

अरे सुधारक जगत की, चिन्ता मत कर यार।
तेरा मन ही जगत है, पहले इसे सुधार।।59।।

दाँत दिखा मत जगत को, पीस दुखों पर दाँत।
तृण धर हरि की शरण जा, कौन गिन सके दाँत।।60।।
तुलसीराम शर्मा दिनेश
About the poet

तुलसीराम शर्मा दिनेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More from तुलसीराम शर्मा दिनेश

  1. दोहा - भाग 1 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    लोट चुकी जिस पर विकल, मोर मुकुट की नोक।जो जन-मन-मल शेक हर, दायक दिव्यालोक।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    कुंचित चिक्कण चिकुर वर, मेचक मृदुल महान।मोहन-श्रुति में पढ़ रहे, मोहन-मन्त्र-विधान।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 3 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    हे प्रभु अब तो खोल दो, अपने कृपा-कपाट।हाथ पकड़ भीतर करो, मेटो बिकट-उचाट।।21।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 4 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    जिस पर तुम हो रीझते, क्या देते यदुबीर।रोने-धोने सिसकने, आहों की जागीर।।31।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 5 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    उसके शासन में नहीं, पक्षपात की भूल।निर्भय होकर झगड़ती, जहाँ अग्नि से तूल।।41।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी