दोहा - भाग 3 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

तुलसीराम शर्मा दिनेशतुलसीराम शर्मा दिनेश

5 min read · 12.4K reads

हे प्रभु अब तो खोल दो, अपने कृपा-कपाट।
हाथ पकड़ भीतर करो, मेटो बिकट-उचाट।।21।।

मैं इस दिल का क्या करुँ, अपनी वस्तु सँभाल।
तेरे दर्शन के बिना, सब कुछ मुझे बवाल।।22।।

रोम-रोम खूँटी बनी, नश-नश भीने तार।
आह-आह की रागिनी, देती है झंकार।।23।।

ओ वीणाधर निर्दयी, मत कस यों मम तार।
अँगुली का तो स्पर्श दे, दे मिजराब उतार।।24।।

इनको समझ न रागिनी, हैं ये मेरी आह।
तुझै रुला दूँ जो नहीं, तू भी कहना वाह।।25।।

गमक मूर्छना में भरी, केवल एक पुकार।
सुन तू लय में लय हुआ, क्या कहता मन-तार।।26।।

तूने अपने हाथ से, कसे सकल ये तार।
बहुत सुन चुका रागिनी, अब तो इन्हें उतार।।27।।

तुम हो चन्द्र चकोर में, मैं मछली तुम नीर।
बिना तुम्हारे किस तरह, चेतन रहे शरीर।।28।।

मैं लूँ तुमको भी नहीं, लेने दूँ बिश्राम।
क्या जानोगे है पड़ा, किसी ढ़ीठ से काम।।29।।

मेरा मन है कालिया, बिषधर कुटिल महान।
नाथ इसे नाथो तभी, मैं समझूँ बलवान।।30।।
तुलसीराम शर्मा दिनेश
About the poet

तुलसीराम शर्मा दिनेश

View profile & all 10 Poems / Stories

More from तुलसीराम शर्मा दिनेश

  1. दोहा - भाग 1 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    लोट चुकी जिस पर विकल, मोर मुकुट की नोक।जो जन-मन-मल शेक हर, दायक दिव्यालोक।।1।।

    12.4K reads
  2. दोहा - भाग 2 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    कुंचित चिक्कण चिकुर वर, मेचक मृदुल महान।मोहन-श्रुति में पढ़ रहे, मोहन-मन्त्र-विधान।।11।।

    12.4K reads
  3. दोहा - भाग 4 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    जिस पर तुम हो रीझते, क्या देते यदुबीर।रोने-धोने सिसकने, आहों की जागीर।।31।।

    12.4K reads
  4. दोहा - भाग 5 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    उसके शासन में नहीं, पक्षपात की भूल।निर्भय होकर झगड़ती, जहाँ अग्नि से तूल।।41।।

    12.4K reads
  5. दोहा - भाग 6 - तुलसीराम शर्मा ‘दिनेश

    कृष्ण ने ‘हे गो’ कहा, कह न सकी फिर ‘विन्द’।आ पहले लजा रखी, ऐसा वह गोविन्द।।51।।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like