आवाज़ - नज़्म

तस्नीम कौसरतस्नीम कौसर18 Feb 1957

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारी ज़बाँ से गिरा

एक शोख़ लफ़्ज़

बारिश

यूँ लगा कि मुझे छू गया हो जैसे

खिड़की के बाहर बूंदों की टिपटिपाहट

कानों से होती हुई धड़कन तक आ पहूँची

एक संगीत एक राग था

दोनों में

पत्तों पर पानी की बूँदें यूँ लगी मानो

तुम ने चमकती सी कुछ ख़्वाहिशें रखी हों

गीली गीली यादों की कुछ फूहारें

सफ़ेद झीने पर्दों से आती ठंडी हवा

दूर तक फैले हुए देवदार के दरख़्त

और उन की नौ-उम्र टहनियाँ की सरगोशियाँ

पैरों की उँगलियों में गुदगुदी कर गई

सुनो ना

मैं कसमसा जाती हूँ

यूँ न मेरा नाम लिया करो

तस्नीम कौसर
About the poet

तस्नीम कौसर

जन्म : 18 Feb 1957 | साहिवाल, पंजाब

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like