शाम ने धीरे धीरे दर खोले
रात उतर आई बाल-ओ-पर खोले
शहर का शहर ग़म में डूब गया
कौन ऐसे में बाम-ओ-दर खोले
दिल के उजड़े हुए जज़ीरे में
आस बैठी है अपने पर खोले
गर्द उड़ती हो जब कुदूरत की
कौन बाब-ए-दिल-ओ-नज़र खोले
चाँदनी रात ने किया जादू
याद के आज सारे दर खोले
हुस्न से अपने बे-ख़बर तितली
रंग बिखराए जब भी पर खोले








