मे'यार अपना हम ने गिराया नहीं कभी

तस्नीम कौसरतस्नीम कौसर18 Feb 1957

1 min read · 12.4K reads

मे'यार अपना हम ने गिराया नहीं कभी

जो गिर गया नज़र से वो भाया नहीं कभी

हम आश्ना थे मौजों के बरहम मिज़ाज से

पानी पे कोई नक़्श बनाया नहीं कभी

हिर्स-ओ-हवस को हम ने बनाया नहीं शि'आर

और अपना ए'तिबार गँवाया नहीं कभी

इक बार उस की आँखों में देखी थी बे-रुख़ी

फिर उस के बा'द याद वो आया नहीं कभी

तन्हाइयों का राज है दिल में तुम्हारे बा'द

हम ने किसी को इस में बसाया नहीं कभी

'तसनीम' जी रहे हैं बड़े हौसले के साथ

नाकामियों पे शोर मचाया नहीं कभी

तस्नीम कौसर
About the poet

तस्नीम कौसर

जन्म : 18 Feb 1957 | साहिवाल, पंजाब

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like