कितने काँटों से भरी है ये डगर जानते हैं
कैसा मुश्किल है मोहब्बत का सफ़र जानते हैं
अब नहीं दूरी-ए-मंज़िल का कोई ख़ौफ़ हमें
आबला-पाई को सहने का हुनर जानते हैं
हम ने कब तुम को बनाया है मुहाफ़िज़ अपना
कैसे करना है हमें अपना सफ़र जानते हैं
हम ने देखे हैं बदलते हुए दुनिया के चलन
कैसे अंदाज़ की है किस की नज़र जानते हैं
ये जो तूफ़ाँ हमें ले आते हैं साहिल की तरफ़
ये है सब माँ की दु'आओं का असर जानते हैं
हम भी 'तसनीम' रहे शाम-ओ-सहर गर्दिश में
अपनी रूदाद को ये शम्स-ओ-क़मर जानते हैं








