हम ख़ुद पे रवा कैसा सितम रक्खे हुए हैं

तस्नीम कौसरतस्नीम कौसर18 Feb 1957

1 min read · 12.4K reads

हम ख़ुद पे रवा कैसा सितम रक्खे हुए हैं

टूटी हुई कश्ती में क़दम रक्खे हुए हैं

बिफरी हुई मौजों का कोई ख़ौफ़ नहीं अब

शाने पे मोहब्बत का ‘अलम रक्खे हुए हैं

तुम साथ न दे पाओगे ये हम को ख़बर है

हम फिर भी वफ़ाओं का भरम रक्खे हुए हैं

कुछ लोग जो मिलते हैं हँसी लब पे सजाए

वो दिल में कई रंज-ओ-अलम रक्खे हुए हैं

'तसनीम' को मा'लूम है दुनिया का रवय्या

यूँ मस्लहतन राब्ते कम रक्खे हुए हैं

तस्नीम कौसर
About the poet

तस्नीम कौसर

जन्म : 18 Feb 1957 | साहिवाल, पंजाब

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like