ज़रा सी देर तबीअ'त बहाल रहने दे

तसनीम आबिदीतसनीम आबिदी1 Feb 1961

1 min read · 12.4K reads

ज़रा सी देर तबीअ'त बहाल रहने दे

मैं यूँ ही ख़ुश हूँ मुझे पुर-मलाल रहने दे

ख़बर नहीं कि ग़लत क्या है और क्या है दुरुस्त

दिला ये इश्क़ है तो क़ील-ओ-क़ाल रहने दे

यहाँ पे हरकत-ए-माकूस का है दख़्ल बड़ा

इसी लिए मुझे वक़्फ़-ए-सवाल रहने दे

किसे है ज़र्फ़-ए-तमन्ना की वुसअ'तों की ख़बर

मैं हिज्र माँग रही हूँ विसाल रहने दे

किसी नशात के लम्हे को कब है लिखना मुझे

तू ऐश-ए-हिज्र से मुझ को निढाल रहने दे

न कर वज़ाहत-ए-तमसील-ए-रक़्स-ए-कार-ए-जुनूँ

मुझे समझना है तो बे-मिसाल रहने दे

तू मेरे इश्क़ के कूज़े को तोड़ दे लेकिन

बस ऐसा कर कि मिरे ख़द्द-ओ-ख़ाल रहने दे

तू इक प्यादे को शह-मात देना चाहता है

मैं हार मान गई अपनी चाल रहने दे

तसनीम आबिदी
About the poet

तसनीम आबिदी

जन्म : 01 Feb 1961 | कराची, सिंध

View profile & all 27 Poems / Stories

More from तसनीम आबिदी

  1. मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल है

    मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल हैये दरीदा तन ये दरीदा मन तिरी चाहतों का कमाल है

    12.4K reads
  2. फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगे

    फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगेहर ख़ुशी मिट जाएगी बस दुख हरे रह जाएँगे

    12.4K reads
  3. राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दिया

    राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दियाहम ने अपने को तमाशा कभी होने न दिया

    12.4K reads
  4. हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़म

    हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़मसर-ए-तस्लीम है लो ख़म अज़ीज़म

    12.4K reads
  5. मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गया

    मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गयाअजीब हाल हो गया तो फिर विसाल हो गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश