राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दिया

तसनीम आबिदीतसनीम आबिदी1 Feb 1961

1 min read · 12.4K reads

राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दिया

हम ने अपने को तमाशा कभी होने न दिया

हम को इस गर्दिश-ए-दौराँ ने कहीं का न रखा

फिर भी लहजे को शिकस्ता कभी होने न दिया

मय-कदे में बड़े कम-ज़र्फ़ थे पीने वाले

आँख को साग़र ओ मीना कभी होने न दिया

दिल में इक दर्द का तूफ़ान छुपाए रक्खा

आँख से राज़ को इफ़शा कभी होने न दिया

रोज़ जलना है उसे रोज़ जलाना है उसे

आतिश-ए-शौक़ को ठंडा कभी होने न दिया

उम्र रिश्तों के तक़ाज़े ही निभाते गुज़री

ज़िंदगी ने मुझे अपना कभी होने न दिया

सब से महफ़ूज़ मक़ाम-ए-ग़म-ए-तंहाई है

फ़िक्र-ए-दुनिया ने अकेला कभी होने न दिया

तसनीम आबिदी
About the poet

तसनीम आबिदी

जन्म : 01 Feb 1961 | कराची, सिंध

View profile & all 27 Poems / Stories

More from तसनीम आबिदी

  1. मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल है

    मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल हैये दरीदा तन ये दरीदा मन तिरी चाहतों का कमाल है

    12.4K reads
  2. फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगे

    फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगेहर ख़ुशी मिट जाएगी बस दुख हरे रह जाएँगे

    12.4K reads
  3. हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़म

    हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़मसर-ए-तस्लीम है लो ख़म अज़ीज़म

    12.4K reads
  4. मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गया

    मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गयाअजीब हाल हो गया तो फिर विसाल हो गया

    12.4K reads
  5. आज की रात चराग़ों को बुझा रहने दे

    आज की रात चराग़ों को बुझा रहने देदर्द को हिज्र के पहलू से लगा रहने दे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like