फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगे

तसनीम आबिदीतसनीम आबिदी1 Feb 1961

1 min read · 12.4K reads

फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगे

हर ख़ुशी मिट जाएगी बस दुख हरे रह जाएँगे

लाला-ज़ारों कोहसारों में तुम्हें ढूँडेंगे हम

याद के बे-नाम से कुछ सिलसिले रह जाएँगे

तुम क़रीब हो कर भी इतनी दूर होते जाते हो

क़ुर्बतों के दरमियाँ बस फ़ासले रह जाएँगे

तसफ़िया माबैन अपने हो न पाएगा कभी

हम अना की आग में जलते हुए रह जाएँगे

अज़्म की शमएँ उमीदों की हर इक क़िंदील को

हम बुझा कर ज़ुल्मत-ए-शब में खड़े रह जाएँगे

सुर्मा-ओ-ग़ाज़ा के बदले धूल जमती जाएगी

सब के चेहरे गर्द-ए-क़िस्मत से अटे रह जाएँगे

सब चले जाएँगे इक बे-नाम मंज़िल की तरफ़

घर की तख़्ती की जगह कतबे लगे रह जाएँगे

तसनीम आबिदी
About the poet

तसनीम आबिदी

जन्म : 01 Feb 1961 | कराची, सिंध

View profile & all 27 Poems / Stories

More from तसनीम आबिदी

  1. मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल है

    मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल हैये दरीदा तन ये दरीदा मन तिरी चाहतों का कमाल है

    12.4K reads
  2. राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दिया

    राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दियाहम ने अपने को तमाशा कभी होने न दिया

    12.4K reads
  3. हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़म

    हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़मसर-ए-तस्लीम है लो ख़म अज़ीज़म

    12.4K reads
  4. मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गया

    मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गयाअजीब हाल हो गया तो फिर विसाल हो गया

    12.4K reads
  5. आज की रात चराग़ों को बुझा रहने दे

    आज की रात चराग़ों को बुझा रहने देदर्द को हिज्र के पहलू से लगा रहने दे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी