मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल है

तसनीम आबिदीतसनीम आबिदी1 Feb 1961

1 min read · 12.4K reads

मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल है

ये दरीदा तन ये दरीदा मन तिरी चाहतों का कमाल है

मुझे साँस साँस गिराँ लगे, ये वजूद वहम-ओ-गुमाँ लगे

मैं तलाश ख़ुद को करूँ कहाँ मिरी ज़ात ख़्वाब-ओ-ख़याल है

वो जो चश्म-ए-तर में ठहर गया वो सितारा जाने किधर गया

न नशात-ए-ग़म का हुजूम अब न ही सब्ज़ याद की डाल है

उसे फ़स्ल फ़स्ल भी सींच कर मिला साया और न मिला समर

ये अजीब इश्क़ का पेड़ है ये अजीब शाख़-ए-निहाल है

मिरा हर्फ़ हर्फ़ उसी का है मिरे ख़्वाब ख़्वाब में वो बसा

जो क़रीब रह के भी दूर है उसे पाना कितना मुहाल है

तसनीम आबिदी
About the poet

तसनीम आबिदी

जन्म : 01 Feb 1961 | कराची, सिंध

View profile & all 27 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश