आज की रात चराग़ों को बुझा रहने दे

तसनीम आबिदीतसनीम आबिदी1 Feb 1961

1 min read · 12.4K reads

आज की रात चराग़ों को बुझा रहने दे

दर्द को हिज्र के पहलू से लगा रहने दे

देख तुझ को नहीं अंदाज़ा-ए-वहशत शायद

इक जला ख़ेमा ही सहरा में लगा रहने दे

तू मिरा साज़-ए-गिरफ़्ता नहीं सुन पाएगा

ऐसा कर तू मुझे तस्वीर बना रहने दे

तिश्नगी के मिरे क़िस्से न ज़माने को सुना

मुझ को दरिया के किनारे ही पड़ा रहने दे

कूज़ा-गर छोड़ गया मुझ को बिखरने के लिए

अब मिरी ख़ाक को मिट्टी में मिला रहने दे

ताज़ियत करनी है ख़ुद से दिल-ए-मरहूम मुझे

ता'ज़िया-ख़ाने में ये फ़र्श-ए-अज़ा रहने दे

ख़ाली हाथों से दुआओं के सिवा क्या करते

जब मसीहा ने कहा अब ये दवा रहने दे

तसनीम आबिदी
About the poet

तसनीम आबिदी

जन्म : 01 Feb 1961 | कराची, सिंध

View profile & all 27 Poems / Stories

More from तसनीम आबिदी

  1. मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल है

    मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल हैये दरीदा तन ये दरीदा मन तिरी चाहतों का कमाल है

    12.4K reads
  2. फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगे

    फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगेहर ख़ुशी मिट जाएगी बस दुख हरे रह जाएँगे

    12.4K reads
  3. राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दिया

    राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दियाहम ने अपने को तमाशा कभी होने न दिया

    12.4K reads
  4. हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़म

    हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़मसर-ए-तस्लीम है लो ख़म अज़ीज़म

    12.4K reads
  5. मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गया

    मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गयाअजीब हाल हो गया तो फिर विसाल हो गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like