लोग बाज़ार में फिरते हैं ज़रूरत के बग़ैर

तसनीम आबिदीतसनीम आबिदी1 Feb 1961

1 min read · 12.4K reads

लोग बाज़ार में फिरते हैं ज़रूरत के बग़ैर

दिल इसी वास्ते बिक जाता है क़ीमत के बग़ैर

मैं अधूरी ही रही इश्क़ भी पूरा न हुआ

आलम-ए-कुन है ये तकमील की सूरत के बग़ैर

हर तमन्ना के बगूले से सदा आती है

आप क्यों आए थे इस दश्त में वहशत के बग़ैर

आईना-ख़ाने से कुछ भी नहीं मिल पाया मुझे

मैं ने जब देखना चाहा कभी हैरत के बग़ैर

क्या अजब तौर से उजलत का सफ़र है दरपेश

लोग उठ कर चले जाते हैं इजाज़त के बग़ैर

दिल ख़राबे के लिए ख़ुद को बना भी न सकी

ख़ाक ता'मीर करूँ ख़ाक की हसरत के बग़ैर

तसनीम आबिदी
About the poet

तसनीम आबिदी

जन्म : 01 Feb 1961 | कराची, सिंध

View profile & all 27 Poems / Stories

More from तसनीम आबिदी

  1. मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल है

    मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल हैये दरीदा तन ये दरीदा मन तिरी चाहतों का कमाल है

    12.4K reads
  2. फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगे

    फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगेहर ख़ुशी मिट जाएगी बस दुख हरे रह जाएँगे

    12.4K reads
  3. राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दिया

    राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दियाहम ने अपने को तमाशा कभी होने न दिया

    12.4K reads
  4. हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़म

    हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़मसर-ए-तस्लीम है लो ख़म अज़ीज़म

    12.4K reads
  5. मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गया

    मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गयाअजीब हाल हो गया तो फिर विसाल हो गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like