गरेबाँ-चाक फिरे साहिब-ए-रफ़ू न मिला - तसनीफ़ हैदर

तसनीफ़ हैदरतसनीफ़ हैदर

3 min read · 12.4K reads

गरेबाँ-चाक फिरे साहिब-ए-रफ़ू न मिला
तिरी तरह का मगर कोई कू-ब-कू न मिला

ये वहम था कि अक़ीदा मगर तिरे जैसा
बहुत की हम ने ज़माने में जुस्तुजू न मिला

तमाशा-ए-ग़म-ए-दुनिया में खो गए ख़ुद हम
फिर इस की फ़िक्र कहाँ से करें कि तू न मिला

हर एक शख़्स को बाँटा गया जहाँ लेकिन
गिला है सब को हमें हस्ब-ए-आरज़ू न मिला

मुझे सुनाई न दे पाए उस की ख़ामोशी
मिरे सुकूत में इस दर्जा हा-ओ-हू न मिला

अभी से तेरे लबों में बला की सुर्ख़ी है
अभी से अपने तबस्सुम में ये लहू न मिला
तसनीफ़ हैदर
About the poet

तसनीफ़ हैदर

View profile & all 8 Poems / Stories

More from तसनीफ़ हैदर

  1. गरज बरस के कभी मिट्टीयों को पानी कर - तसनीफ़ हैदर

    गरज बरस के कभी मिट्टीयों को पानी करनफ़स नफ़स मिरे एहसास में रवानी कर

    12.4K reads
  2. जब भी मिरा ख़ालिक मुझे ईजाद करेगा - तसनीफ़ हैदर

    जब भी मिरा ख़ालिक मुझे ईजाद करेगाहर तरह से मजमुआ-ए-इज़्दाद करेगा

    12.4K reads
  3. कैसे बदलेगा ये मंज़र सोचता रहता हूँ मैं - तसनीफ़ हैदर

    कैसे बदलेगा ये मंज़र सोचता रहता हूँ मैंबोलता कुछ भी नहीं पर देखता रहता हूँ मैं

    12.4K reads
  4. ख़त्म करना है मुझे ख़्वाब का क़िस्सा इक दिन - तसनीफ़ हैदर

    ख़त्म करना है मुझे ख़्वाब का क़िस्सा इक दिनबन के ताबीर कहीं तू मुझे मिल जा इक दिन

    12.4K reads
  5. मिरा नसीब अगर मेहरबान निकला तो - तसनीफ़ हैदर

    मिरा नसीब अगर मेहरबान निकला तोवो आज रात इसी सम्त आन निकला तो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like