फिर एक बार

अजीत रायज़ादाअजीत रायज़ादा17 Aug 1947

1 min read · 12.4K reads

तुमने छू डाले हृदय के तार,

स्मृतियों का लो उठा ज्वार

आज फिर एक बार!

झनझना उठा रोम-रोम,

पुलकित हो गए मन-प्राण

आज फिर एक बार।

वह विद्युत तरंग-सा प्रवहमान,

याद आया प्रथम सिहरता स्पर्श

आज फिर एक बार!

कंपित अधरों पर अस्फ़ुट स्वर,

निमीलित नयनों का आमंत्रण

आज फिर एक बार!

मधु यामिनी में प्रणय-निवेदन,

करने को प्रिये! आतुर हैं प्राण

आज फिर एक बार!

अजीत रायज़ादा
About the poet

अजीत रायज़ादा

सुपरिचित कवि-लेखक और प्रशासनिक अधिकारी। एक से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। 'हाशिए पर आदमी' उल्लेखनीय कविता-संग्रह। मूल नाम : अजीत रायज़ादा जन्म : 17/08/1947 | सीतापुर, उत्तर प्रदेश अजीत रायज़ादा का जन्म 17 सितंबर 1947 को उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुआ। उन्होंने स…

View profile & all 30 Poems / Stories