जब भी मिरा ख़ालिक मुझे ईजाद करेगा - तसनीफ़ हैदर

तसनीफ़ हैदरतसनीफ़ हैदर

3 min read · 12.4K reads

जब भी मिरा ख़ालिक मुझे ईजाद करेगा
हर तरह से मजमुआ-ए-इज़्दाद करेगा

मैं लौट के फिर उस की ही जानिब न चला आऊँ
वो सोच समझ कर मुझे आज़ाद करेगा

हम को तो ये ख़ुश-फ़हमी नहीं हैं कि ज़माना
जब हम नहीं होंगे तो हमें याद करेगा

अब भी मुझे है उस चाँद-बदन से
इक रात वो मेरे लिए बर्बाद करेगा

पहले वो उजाड़ेगा बुरी तरह से मुझ को
फिर मुझ में बसेगा मुझे आबाद करेगा

बस देखने आ जाएगा यूँ ही मुझे इक दिन
ये काम अगरचे वो मिरे बाद करेगा

इस काम में मसरूफ़ रहेगा कहीं दिन भर
तय्यार मगर रात को शब-ज़ाद करेगा
तसनीफ़ हैदर
About the poet

तसनीफ़ हैदर

View profile & all 8 Poems / Stories

More from तसनीफ़ हैदर

  1. गरज बरस के कभी मिट्टीयों को पानी कर - तसनीफ़ हैदर

    गरज बरस के कभी मिट्टीयों को पानी करनफ़स नफ़स मिरे एहसास में रवानी कर

    12.4K reads
  2. गरेबाँ-चाक फिरे साहिब-ए-रफ़ू न मिला - तसनीफ़ हैदर

    गरेबाँ-चाक फिरे साहिब-ए-रफ़ू न मिलातिरी तरह का मगर कोई कू-ब-कू न मिला

    12.4K reads
  3. कैसे बदलेगा ये मंज़र सोचता रहता हूँ मैं - तसनीफ़ हैदर

    कैसे बदलेगा ये मंज़र सोचता रहता हूँ मैंबोलता कुछ भी नहीं पर देखता रहता हूँ मैं

    12.4K reads
  4. ख़त्म करना है मुझे ख़्वाब का क़िस्सा इक दिन - तसनीफ़ हैदर

    ख़त्म करना है मुझे ख़्वाब का क़िस्सा इक दिनबन के ताबीर कहीं तू मुझे मिल जा इक दिन

    12.4K reads
  5. मिरा नसीब अगर मेहरबान निकला तो - तसनीफ़ हैदर

    मिरा नसीब अगर मेहरबान निकला तोवो आज रात इसी सम्त आन निकला तो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like