मिरा नसीब अगर मेहरबान निकला तो - तसनीफ़ हैदर

तसनीफ़ हैदरतसनीफ़ हैदर

3 min read · 12.4K reads

मिरा नसीब अगर मेहरबान निकला तो
वो आज रात इसी सम्त आन निकला तो

न पूछ फिर मिरी आँखों ने और क्या देखा
बचा के जब तिरी गलियों से जान निकला तो

वो एक लम्हा कि जिस को विसाल कहते हैं
तुम्हारे और मिरे दरमियान निकला तो

ख़ुदा के नाम तो मेरी सिफ़ात जैसे हैं
फ़साना उस का मिरी दास्तान निकला तो

ये रास्ता तो है कुछ कुछ तिरे बदन जैसा
यहीं कहीं पे हमारा मकान निकला तो

मैं किस यक़ीन से इंकार-ए-हश्र करता हूँ
ये सिर्फ़ वहम हुआ तो गुमान निकला तो
तसनीफ़ हैदर
About the poet

तसनीफ़ हैदर

View profile & all 8 Poems / Stories

More from तसनीफ़ हैदर

  1. गरज बरस के कभी मिट्टीयों को पानी कर - तसनीफ़ हैदर

    गरज बरस के कभी मिट्टीयों को पानी करनफ़स नफ़स मिरे एहसास में रवानी कर

    12.4K reads
  2. गरेबाँ-चाक फिरे साहिब-ए-रफ़ू न मिला - तसनीफ़ हैदर

    गरेबाँ-चाक फिरे साहिब-ए-रफ़ू न मिलातिरी तरह का मगर कोई कू-ब-कू न मिला

    12.4K reads
  3. जब भी मिरा ख़ालिक मुझे ईजाद करेगा - तसनीफ़ हैदर

    जब भी मिरा ख़ालिक मुझे ईजाद करेगाहर तरह से मजमुआ-ए-इज़्दाद करेगा

    12.4K reads
  4. कैसे बदलेगा ये मंज़र सोचता रहता हूँ मैं - तसनीफ़ हैदर

    कैसे बदलेगा ये मंज़र सोचता रहता हूँ मैंबोलता कुछ भी नहीं पर देखता रहता हूँ मैं

    12.4K reads
  5. ख़त्म करना है मुझे ख़्वाब का क़िस्सा इक दिन - तसनीफ़ हैदर

    ख़त्म करना है मुझे ख़्वाब का क़िस्सा इक दिनबन के ताबीर कहीं तू मुझे मिल जा इक दिन

    12.4K reads