ख़्वाब देखना - नज़्म

सूरज नारायण मेहरसूरज नारायण मेहर13 Nov 1859 – 12 May 1932

1 min read · 12.5K reads

है जहान-ए-गुज़राँ ख़्वाब का बिल्कुल नक़्शा

दीदा-ए-हज़रत-ए-इंसाँ के लिए धोका सा

शादमानी का तबस्सुम है कि आँसू ग़म का

ये भी झूटा है जो मेरी सुनो वो भी झूटा

याँ है जो चीज़ वो सच्ची नहीं जुज़ नाम-ए-ख़ुदा

नाम-ओ-शोहरत के ये चुम्कारे भी बिल्कुल झूटे

मिस्ल-ए-नैरंग-ए-शफ़क़ हम ने बदलते देखे

इश्क़-ओ-उम्मीद है क्या हुस्न समझते हो किसे

ये वो हैं फूल चुने जाएँ जो क़ब्रों के लिए

याँ है जो नूर वो क़ाएम नहीं जुज़ ज़ात-ए-ख़ुदा

बहर-ए-तूफ़ानी-ए-दुनिया में हैं हम सर-गश्ता

मौज-ए-ग़म में है जहाज़ अपना थिएटर खाता

रौशनी अक़्ल की है वहम का या चुमकारा

इन से तूफ़ाँ के सिवा हम ने न कुछ भी देखा

याँ है जो शय भी वो मस्कन नहीं जुज़ नाम-ए-ख़ुदा

सूरज नारायण मेहर
About the poet

सूरज नारायण मेहर

मूल नाम : मुंशी सूरज नारायण जन्म : 13 Nov 1859 | दिल्ली निधन : 12 May 1932 | लाहौर, पंजाब मुंशी सूरज नरायन मेह्र देहलवी दाग़ के समकालिनों में से थे लेकिन वह उन शाइरों में से हैं जिन्होंने दाग़ का अनुसरण नहीं किया हालाँकि उस वक़्त दाग़ के रंग में शेर कहना ही शाइरी…

View profile & all 8 Poems / Stories

More from सूरज नारायण मेहर

  1. मुस्तक़िल दर्द का सैलाब कहाँ अच्छा है

    मुस्तक़िल दर्द का सैलाब कहाँ अच्छा हैवक़्फ़ा-ए-सिलसिला-ए-आह-ओ-फ़ुग़ां अच्छा है

    12.4K reads
  2. चले हैं कैसे वो मुट्ठी में दिल छुपाए हुए

    चले हैं कैसे वो मुट्ठी में दिल छुपाए हुएनज़र चुराए हुए आँख को बचाए हुए

    12.5K reads
  3. कुछ इलाज-ए-दिल-ए-बेताब मिरी जाँ हो जाए

    कुछ इलाज-ए-दिल-ए-बेताब मिरी जाँ हो जाएआज अगर वस्ल के वा'दे पे ज़रा हाँ हो जाए

    12.5K reads
  4. बज़्म-ए-जानाँ से निकलने को तो हम हाँ निकले

    बज़्म-ए-जानाँ से निकलने को तो हम हाँ निकलेग़ैर का भी न इलाही कोई अरमाँ निकले

    12.4K reads
  5. लुत्फ़ आ जाए मोहब्बत का मिरी जाँ मुझ को

    लुत्फ़ आ जाए मोहब्बत का मिरी जाँ मुझ कोहो वही दर्द तुझे जो है सितम-राँ मुझ को

    12.5K reads