कैसे बदलेगा ये मंज़र सोचता रहता हूँ मैं - तसनीफ़ हैदर

तसनीफ़ हैदरतसनीफ़ हैदर

4 min read · 12.4K reads

कैसे बदलेगा ये मंज़र सोचता रहता हूँ मैं
बोलता कुछ भी नहीं पर देखता रहता हूँ मैं

बंद कर लेता है वो बिस्तर की मुट्ठी में मुझे
और नंगे जिस्म के अंदर खुला रहता हूँ मैं

जानता हूँ हर्फ़-कारी का कोई मतलब नहीं
फिर भी ग़ज़लों में तुझी से बोलता रहता हूँ मैं

कुछ नहीं मिलना मुझे मालूम है अच्छी तरह
फिर भी जैसे तुझ को ख़ुद में ढूँढता रहता हूँ मैं

चाहता भी हूँ कि वो इक दिन मुझे खुल कर पढ़े
जब कि उस के सामने ही कम-नुमा रहता हूँ मैं

क्यूँ नहीं कहता ख़ुदा से भी मिल जाए मुझे
कौन है जिस के लिए ख़ामोश सा रहता हूँ मैं

और जब हासिल मुझे हो जाएँ तेरी गर्मियाँ
बर्फ़ हो कर अपने ऊपर ही जमा रहता हूँ मैं
तसनीफ़ हैदर
About the poet

तसनीफ़ हैदर

View profile & all 8 Poems / Stories

More from तसनीफ़ हैदर

  1. गरज बरस के कभी मिट्टीयों को पानी कर - तसनीफ़ हैदर

    गरज बरस के कभी मिट्टीयों को पानी करनफ़स नफ़स मिरे एहसास में रवानी कर

    12.4K reads
  2. गरेबाँ-चाक फिरे साहिब-ए-रफ़ू न मिला - तसनीफ़ हैदर

    गरेबाँ-चाक फिरे साहिब-ए-रफ़ू न मिलातिरी तरह का मगर कोई कू-ब-कू न मिला

    12.4K reads
  3. जब भी मिरा ख़ालिक मुझे ईजाद करेगा - तसनीफ़ हैदर

    जब भी मिरा ख़ालिक मुझे ईजाद करेगाहर तरह से मजमुआ-ए-इज़्दाद करेगा

    12.4K reads
  4. ख़त्म करना है मुझे ख़्वाब का क़िस्सा इक दिन - तसनीफ़ हैदर

    ख़त्म करना है मुझे ख़्वाब का क़िस्सा इक दिनबन के ताबीर कहीं तू मुझे मिल जा इक दिन

    12.4K reads
  5. मिरा नसीब अगर मेहरबान निकला तो - तसनीफ़ हैदर

    मिरा नसीब अगर मेहरबान निकला तोवो आज रात इसी सम्त आन निकला तो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like