आरज़ू रखना मोहब्बत में बड़ा मज़्मूम है

तालिब बाग़पतीतालिब बाग़पती27 Nov 1903 – 26 Jul 1984

1 min read · 12.4K reads

आरज़ू रखना मोहब्बत में बड़ा मज़्मूम है

सुन कि तर्क-ए-आरज़ू ही 'इश्क़ का मफ़्हूम है

उन निगाहों के तसादुम से जो चिंगारी उठे

'इश्क़ उस का नाम है ये 'इश्क़ का मफ़्हूम है

अब तो ये अरमान है अरमान ही पैदा न हों

गो समझता हूँ कि ये उम्मीद भी मौहूम है

वो खड़े हैं वो तसव्वुर अब तुझे मैं क्या कहूँ

आँख महव-ए-दीद कर दीद से महरूम है

'इश्क़ फिर महरूमियाँ नाकामियाँ बर्बादियाँ

मेरी क़िस्मत में जो लिक्खा है मुझे मा'लूम है

मैं तुझी को देखता हूँ जल्वा-फ़रमा हर तरफ़

मा-सिवा तेरे मिरे नज़दीक सब मा'दूम है

ज़िंदगी को मौत है जब ज़िंदगी ख़ुद हो फ़रेब

मौत भी गोया फ़रेब-ए-हस्ती-ए-मौहूम है

'इश्क़ में 'तालिब' मता'-ए-होश खो कर ख़ुश तो हो

उस का जो अंजाम है वो भी तुम्हें मा'लूम है

तालिब बाग़पती
About the poet

तालिब बाग़पती

उपनाम : 'तालिब' मूल नाम : कुंवर लताफ़त अली खां जन्म : 27 Nov 1903 | बाग़पत, उत्तर प्रदेश निधन : 26 Jul 1984 तालिब बागपती की गिनती क्लासिकी रंग की ग़ज़ल कहनेवाले प्रसिद्ध शायरों और श्रेष्ठ गद्यकारों में होती है. उन्होंने शायरी में जिगर मुरादाबादी और नुदरत मेरठी स…

View profile & all 28 Poems / Stories

More from तालिब बाग़पती

  1. यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आ

    यूँ भी तिरा एहसान है आने के लिए आऐ दोस्त किसी रोज़ न जाने के लिए आ

    12.4K reads
  2. ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती है

    ख़ामोश अँधेरी रातों में जब सारी दुनिया सूती हैइक हिज्र का मारा रोता है और शबनम आँसू धोती है

    12.4K reads
  3. जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता है

    जी भी कुछ ऐसा जलाया है कि जी जानता हैआप ने इतना रुलाया है कि जी जानता है

    12.4K reads
  4. हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाता

    हर-चंद भुलाता हूँ भुलाया नहीं जाताइक नक़्श-ए-तख़य्युल है मिटाया नहीं जाता

    12.4K reads
  5. बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिए

    बीमार-ए-ग़म का कोई मुदावा न कीजिएया'नी सितमगरी भी गवारा न कीजिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश