घाट कब उतरी हमारी नाव भी - तलअत इरफ़ानी

तलअत इरफ़ानीतलअत इरफ़ानी

4 min read · 12.4K reads


घाट कब उतरी हमारी नाव भी,
धुल गए जब साहिलों के चाव भी।

नद्दियों तुम भे ज़रा दम साध लो।
भर चुके कच्चे घडों के घाव भी।

आरज़ू ग़र्काब होती देख कर,
बह गये कच्चे घडों के घाव भी।

मैं तो मिटटी का खिलौना ही सही,
तुम मेरी खातिर कभी चिल्लाओ भी।

भोग ही लेते किए की हम सज़ा,
काश चल जाता हमारा दाव भी।

बज़्म से जाना ही था वरना हमें,
क्या बुरा था आप का बर्ताव भी।

तुम यहीं सर थाम कर बैठे रहो,
शहर में तो हो चुका पथराव भी।

यह ठिठुरती शाम यह शिमला की बर्फ।
दोस्तों! जेबों से बाहर आओ भी।

तन बदल कर हमसे तलअत ने कहा,
क्यों खडे हो अब यहाँ से जाओ भी।
तलअत इरफ़ानी
About the poet

तलअत इरफ़ानी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from तलअत इरफ़ानी

  1. हिमाचल की याद - तलअत इरफ़ानी

    होना चाहता कालाजब गुजरता अँधेरा, अँधेरा

    12.4K reads
  2. प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्या - तलअत इरफ़ानी

    प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्याधूल अटी वादी के परिंदे पार नदी के जायें क्या

    12.4K reads
  3. सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में - तलअत इरफ़ानी

    सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में,तालाब सूख जाएगा बरगद की छाओं में।

    12.4K reads
  4. शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए - तलअत इरफ़ानी

    शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए,सतरंगीं सुबहों के खिंचते खुलते बंधते तार नए

    12.4K reads
  5. जब कोई सर किसी दीवार से टकराता है - तलअत इरफ़ानी

    जब कोई सर किसी दीवार से टकराता हैअपना टूटा हुआ बुत मुझको नज़र आता है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like