हिमाचल की याद - तलअत इरफ़ानी

तलअत इरफ़ानीतलअत इरफ़ानी

6 min read · 12.4K reads

होना चाहता काला
जब गुजरता अँधेरा, अँधेरा
बहाता रक्त
लाल के लालच में
थामता
चौराहों पर
न जाने कौन-कौन से रंगों के झंडे
झगड़ता रंगों पर
रंगों के लिए
फिर भी इतना रंगहीन
कि बेदखल
हमारे चित्रों से।
नहीं हमारे आकाश में
उसकी कोई जगह
कितना बेदावा
आवारा चिरंतन।
क्रोध
क्रोध
क्रोध
जलाता बसें
करता तोड़फोड़
दागता गोलियाँ
चीखता, गुर्राता
करता आत्महत्या
कितना यतीम
ढूँढता
कोई नाम
कोई घर
इंसानों के बीच
उनके अपने मोहल्ले में।
अनजान
इस बात से
कि
वह जन्मा है
एक ऐसे देश में
जहाँ वह
हमेशा
आवारा और यतीम ही रहेगा
भटकेगा
अनजान शहरों में
अपरिचित रास्तों पर
बेगानी दुनिया में
करेगा कत्लोगारत, बलात्कार
फिर कोशिश करेगा
पता करने की
कि
कौन था दुश्मन?
कौन था दोस्त?
क्रोध
क्रोध
क्रोध
जो थामता कलम
उठाता कूची
बनाता जाता
अपने ही दोस्तों को दुश्मन
होता जाता
बेआवाज़
अकेला और सनकी।
जितना सच्चा हुआ वह
हुआ उतना ही
रंगहीन
अकेला
यतीम।
तलअत इरफ़ानी
About the poet

तलअत इरफ़ानी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from तलअत इरफ़ानी

  1. प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्या - तलअत इरफ़ानी

    प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्याधूल अटी वादी के परिंदे पार नदी के जायें क्या

    12.4K reads
  2. सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में - तलअत इरफ़ानी

    सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में,तालाब सूख जाएगा बरगद की छाओं में।

    12.4K reads
  3. शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए - तलअत इरफ़ानी

    शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए,सतरंगीं सुबहों के खिंचते खुलते बंधते तार नए

    12.4K reads
  4. जब कोई सर किसी दीवार से टकराता है - तलअत इरफ़ानी

    जब कोई सर किसी दीवार से टकराता हैअपना टूटा हुआ बुत मुझको नज़र आता है

    12.4K reads
  5. बस्ती जब आस्तीन के साँपों से भर गयी - तलअत इरफ़ानी

    बस्ती जब आस्तीन के साँपों से भर गयीहर शख्स की कमीज़ बदन से उतर गयी

    12.4K reads