सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में - तलअत इरफ़ानी

तलअत इरफ़ानीतलअत इरफ़ानी

4 min read · 12.4K reads


सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में,
तालाब सूख जाएगा बरगद की छाओं में।

उतरे गले से ज़हर समंदर का तो बताएं
गंगा कहाँ छिपी है हमारी जटाओं में

क्या ही बुरा था नूर का चस्का कि दोस्तो
हम जल बुझे हयात कि अंधी गुफाओं में

सर से कुछ इस तरह वो हथेली जुदा हुई
सुर्खी-सी फैलने लगी चारों दिशाओं में

छुटता नहीं है जिस्म से यह गेरुआ लिबास,
मिलते नहीं हैं राम भरत को खड़ावों में

दिल तो खुशी के मारे परिंदा- सा हो गया,
देखा जो हमने चाँद को छुप कर घटाओं में

रोज़े-अज़ल ख़ुदा से अजब वास्ता पड़ा
तुझ बिन भटक रहे हैं हम अब तक ख़लाओं में

तलअत हरेक शख्स कहीं खो के रह गया
गूंजे जब आँसुओं के तराने फ़ज़ाओ में
तलअत इरफ़ानी
About the poet

तलअत इरफ़ानी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from तलअत इरफ़ानी

  1. हिमाचल की याद - तलअत इरफ़ानी

    होना चाहता कालाजब गुजरता अँधेरा, अँधेरा

    12.4K reads
  2. प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्या - तलअत इरफ़ानी

    प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्याधूल अटी वादी के परिंदे पार नदी के जायें क्या

    12.4K reads
  3. शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए - तलअत इरफ़ानी

    शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए,सतरंगीं सुबहों के खिंचते खुलते बंधते तार नए

    12.4K reads
  4. जब कोई सर किसी दीवार से टकराता है - तलअत इरफ़ानी

    जब कोई सर किसी दीवार से टकराता हैअपना टूटा हुआ बुत मुझको नज़र आता है

    12.4K reads
  5. बस्ती जब आस्तीन के साँपों से भर गयी - तलअत इरफ़ानी

    बस्ती जब आस्तीन के साँपों से भर गयीहर शख्स की कमीज़ बदन से उतर गयी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like