प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्या - तलअत इरफ़ानी

तलअत इरफ़ानीतलअत इरफ़ानी

4 min read · 12.4K reads



प्यासे रंग सुलगती आंखे मंज़रे-शम्स उठायें क्या
धूल अटी वादी के परिंदे पार नदी के जायें क्या

टूटे पुल के पास नदी में चाँद अभी तो डूबा है
शाख़ बुरीदा पेड़ को जुगनू शब् का गीत सुनाएँ क्या

मुमकिन था सब एक नज़र में साफ़ दिखाई दे जाता
लेकिन हम सब सोच रहे थे आँख से बाहर आयें क्या

दुश्मन की दहलीज़ नहीं थी ज़ंजीरे-अहसास तो थी
वरना लहू के रंग तक आकर हम और वापिस जायें क्या

तिरछी पैनी काट नज़र की पावों के तलवों तक पहुँची
धड़कन धड़कन डूबते दिल का हाल लबों पर लायें क्या

तेरी गली से अपने दर तक खून थूकते लोटे हैं
क़र्ज़ तेरी बीमार सदा का अब हम और चुकायें क्या

साहिल पर वो हाथ हवा में हिलते हिलते झूल गया
आज सफ़र के नाम पे तलअत हम पतवार उठायें क्या
तलअत इरफ़ानी
About the poet

तलअत इरफ़ानी

View profile & all 16 Poems / Stories

More from तलअत इरफ़ानी

  1. हिमाचल की याद - तलअत इरफ़ानी

    होना चाहता कालाजब गुजरता अँधेरा, अँधेरा

    12.4K reads
  2. सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में - तलअत इरफ़ानी

    सूरज को डूबने से बचाओ कि गावों में,तालाब सूख जाएगा बरगद की छाओं में।

    12.4K reads
  3. शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए - तलअत इरफ़ानी

    शाम ढले परबत को हमने सौंपे बंदनवार नए,सतरंगीं सुबहों के खिंचते खुलते बंधते तार नए

    12.4K reads
  4. जब कोई सर किसी दीवार से टकराता है - तलअत इरफ़ानी

    जब कोई सर किसी दीवार से टकराता हैअपना टूटा हुआ बुत मुझको नज़र आता है

    12.4K reads
  5. बस्ती जब आस्तीन के साँपों से भर गयी - तलअत इरफ़ानी

    बस्ती जब आस्तीन के साँपों से भर गयीहर शख्स की कमीज़ बदन से उतर गयी

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like