नावक-ज़नी निगाह की ऐ जान-ए-जाँ है हेच

श्याम सुंदर लाल बर्क़श्याम सुंदर लाल बर्क़

1 min read · 12.4K reads

नावक-ज़नी निगाह की ऐ जान-ए-जाँ है हेच

जब तीर ही न पार हुआ तो कमाँ है हेच

दैर-ओ-हरम भी हेच हैं और हेच बाग़-ओ-राग़

कोई जगह हो बे तिरे ऐ ला-मकाँ है हेच

फ़िरदौस हम को साया-ए-दामान-ए-यार है

दुनिया की अस्ल कुछ नहीं बाग़-ए-जिनाँ है हेच

कुछ मौत का न ग़म है न कुछ राहत-ए-हयात

कूचे में उस के मुझ को बहार-ओ-ख़िज़ाँ है हेच

चारागरी करेगा जो वो है मिज़ाज-दाँ

दर्द-ए-दरूँ का रू-ब-रू उस के बयाँ है हेच

हो जा के कू-ए-यार में ऐ मुर्ग़-ए-जाँ मुक़ीम

बाग़-ओ-बहार हेच है और आशियाँ है हेच

क़ातिल के पास जाऊँगा मैं ख़ुद ही सर-ब-कफ़

मक़्तल में उस का आना पए इम्तिहाँ है हेच

क्या तकिया उस पे कीजिए आलम है बे-सबात

हस्ती अबस हयात अबस जिस्म-ओ-जाँ है हेच

तौहीद-ए-इश्क़ में मुझे दोनों हैं एक से

मर्ग-ओ-हयात हेच है सूद-ओ-ज़ियाँ है हेच

जो उस की ख़ूबियों का सना-ख़्वाँ न हो कभी

वो हेच और उस के दहन में ज़बाँ है हेच

हूँ महव-ए-दीद आँख उठाऊँ मैं किस तरफ़

देखूँ मैं किस को जुज़ तिरे हुस्न-ए-बुताँ है हेच

जुज़ ज़िक्र-ए-यार और कहानी नहीं पसंद

सब क़िस्से मुझ को हेच हैं और क़िस्सा-ख़्वाँ है हेच

नालाँ जो हैं जहाँ में ग़म-ए-इश्क़ से तिरे

नाक़ूस उन को हेच है बांग-ए-अज़ाँ है हेच

क्या अस्ल तेग़ की तिरे अबरू के सामने

तीर-ए-मिज़ा के सामने नोक-ए-सिनाँ है हेच

हैं बंद आँखें 'बर्क़' की दिल में है तेरी याद

क्या देखे सर उठा के उसे सब जहाँ है हेच

श्याम सुंदर लाल बर्क़
About the poet

श्याम सुंदर लाल बर्क़

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश