ज़िंदा हो जाता हूँ मैं जब यार का आता है ख़त

श्याम सुंदर लाल बर्क़श्याम सुंदर लाल बर्क़

1 min read · 12.4K reads

ज़िंदा हो जाता हूँ मैं जब यार का आता है ख़त

रूह-ए-ताज़ा मुर्दा-दिल के वास्ते लाता है ख़त

तहनियत-नामा नहीं ये ऐ मिरे पैग़ाम्बर

उस से कहना अश्क-ए-ख़ूँ से सुर्ख़ हो जाता है ख़त

सर-ज़मीन-ए-क़ाफ़ पर है फ़ौज-ए-ज़ंगी का हुजूम

ये समाँ तेरे रुख़-ए-अनवर पे दिखलाता है ख़त

धमकियाँ तहरीर हों या ज़ुल्म का मज़मून हो

फिर ये मेरे दिल को ऐ दिलदार बहलाता है ख़त

दे के ख़त क़ासिद से वापस कर लिया ये कह के हाए

उस को होती है तसल्ली जब मिरा जाता है ख़त

हालत-ए-गिर्या में नामा-बर की कुछ हाजत नहीं

अश्क के सैलाब में बहता हुआ जाता है ख़त

क्या शब-ए-फ़ुर्क़त की तेरी बे-क़रारी दर्ज है

नामा-बर को क्यूँ तिरा ऐ 'बर्क़' तड़पाता है ख़त

श्याम सुंदर लाल बर्क़
About the poet

श्याम सुंदर लाल बर्क़

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like