वो हर हर क़दम पर सँभलते हुए

श्याम सुंदर लाल बर्क़श्याम सुंदर लाल बर्क़

1 min read · 12.4K reads

वो हर हर क़दम पर सँभलते हुए

दिलों को मसलते हैं चलते हुए

न अरमाँ को देखा निकलते हुए

न नख़्ल-ए-तमन्ना को फलते हुए

वो किस तरह क़ाबू में आएँ मिरे

क़यामत के पुतले हैं चलते हुए

रही एक अंदाज़ पर चश्म-ए-यार

ज़माने को देखा बदलते हुए

वो कुछ रंग लाएँगे रोज़-ए-विसाल

हिना उन को देखा है मलते हुए

दम-ए-नज़अ' यारब मैं देखूँ उन्हें

वो देखें मिरा दम निकलते हुए

उन्हें ग़ैर से जब न फ़ुर्सत मिली

चले आए हम हाथ मलते हुए

मैं जानूँ कि नाले में है कुछ असर

जो दिल उन का देखूँ पिघलते हुए

वो निकले उधर से तो ऐ 'बर्क़' यूँ

मिरा दिल कफ़-ए-पा से मलते हुए

श्याम सुंदर लाल बर्क़
About the poet

श्याम सुंदर लाल बर्क़

View profile & all 14 Poems / Stories

More from श्याम सुंदर लाल बर्क़

  1. ख़ुदाया हिन्द पर तेरी इनायत हो इनायत हो

    ख़ुदाया हिन्द पर तेरी इनायत हो इनायत होबरादर को बरादर से मोहब्बत हो मोहब्बत हो

    12.4K reads
  2. हिज्र ग़म का बयान है गोया

    हिज्र ग़म का बयान है गोयायास की दास्तान है गोया

    12.4K reads
  3. तिरी तस्वीर से रहमत बरसती है गुरु-नानक

    तिरी तस्वीर से रहमत बरसती है गुरु-नानककरे तारीफ़ तेरी किस की हस्ती है गुरु-नानक

    12.4K reads
  4. ज़िंदा हो जाता हूँ मैं जब यार का आता है ख़त

    ज़िंदा हो जाता हूँ मैं जब यार का आता है ख़तरूह-ए-ताज़ा मुर्दा-दिल के वास्ते लाता है ख़त

    12.4K reads
  5. मिरे दिल की अब ऐ अश्क-ए-नदामत शुस्त-ओ-शू कर दे

    मिरे दिल की अब ऐ अश्क-ए-नदामत शुस्त-ओ-शू कर देबस इतना कर के दुनिया से मुझे बे-आरज़ू कर दे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like