हिज्र ग़म का बयान है गोया

श्याम सुंदर लाल बर्क़श्याम सुंदर लाल बर्क़

1 min read · 12.4K reads

हिज्र ग़म का बयान है गोया

यास की दास्तान है गोया

उस के जौर-ओ-सितम का क्या कहना

ज़ुल्म में आसमान है गोया

पाँव फैलाए ख़ूब सोते हैं

कुंज-ए-मरक़द मकान है गोया

रुख़ से ज़ाहिर है हाल-ए-दर्द-ए-फ़िराक़

क़ल्ब का तर्जुमान है गोया

ख़ाल-ए-आरिज़ पे यूँ नुमायाँ है

दाग़ दिल का निशान है गोया

हिज्र में आह उस गुल-ए-तर के

रंग-ए-रुख़ ज़ाफ़रान है गोया

दर्द-ए-दिल क्यूँ कहें न हम उन से

जब हमारी ज़बान है गोया

अर्श से आमद-ए-मज़ामीं है

ये ज़मीन आसमान है गोया

'बर्क़' तुम ने ग़ज़ल ये ख़ूब कही

लखनऊ की ज़बान है गोया

श्याम सुंदर लाल बर्क़
About the poet

श्याम सुंदर लाल बर्क़

View profile & all 14 Poems / Stories

More from श्याम सुंदर लाल बर्क़

  1. ख़ुदाया हिन्द पर तेरी इनायत हो इनायत हो

    ख़ुदाया हिन्द पर तेरी इनायत हो इनायत होबरादर को बरादर से मोहब्बत हो मोहब्बत हो

    12.4K reads
  2. वो हर हर क़दम पर सँभलते हुए

    वो हर हर क़दम पर सँभलते हुएदिलों को मसलते हैं चलते हुए

    12.4K reads
  3. तिरी तस्वीर से रहमत बरसती है गुरु-नानक

    तिरी तस्वीर से रहमत बरसती है गुरु-नानककरे तारीफ़ तेरी किस की हस्ती है गुरु-नानक

    12.4K reads
  4. ज़िंदा हो जाता हूँ मैं जब यार का आता है ख़त

    ज़िंदा हो जाता हूँ मैं जब यार का आता है ख़तरूह-ए-ताज़ा मुर्दा-दिल के वास्ते लाता है ख़त

    12.4K reads
  5. मिरे दिल की अब ऐ अश्क-ए-नदामत शुस्त-ओ-शू कर दे

    मिरे दिल की अब ऐ अश्क-ए-नदामत शुस्त-ओ-शू कर देबस इतना कर के दुनिया से मुझे बे-आरज़ू कर दे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like