उस के चेहरे पर अजब सा रूप था अच्छा लगा
उस की ख़ुशबू-ए-बदन से राब्ता अच्छा लगा
लम्स उस के हाथ का फिर है रग-ओ-पै में रवाँ
चंद लम्हों के मिलन को सोचना अच्छा लगा
मैं ने फिर दिल से कहा उस शख़्स की बै'अत करो
वो जो हर लम्हा मुझे अच्छा लगा सच्चा लगा
अपनी तन्हाई से कैसी हो गई मानूस मैं
आज अपना ख़ाली ख़ाली घर बड़ा अच्छा लगा
उस ने अज़-राह-ए-तकल्लुफ़ मुझ से पूछा हाल-ए-दिल
ये अचानक होने वाला वाक़िआ' अच्छा लगा
ये जहाँ यक-लख़्त कितना ख़ूबसूरत हो गया
तुम बहुत अच्छी हो जब उस ने कहा अच्छा लगा
चुप की चादर तान कर अहल-ए-क़फ़स के वास्ते
सूलियों पर बोलने का मशवरा अच्छा लगा
जिस घड़ी उस ने मुझे देखा नज़र भर के कभी
मुझ को अपना आप भी उस वक़्त क्या अच्छा लगा
डरते डरते दोस्तों की बज़्म में 'सुग़रा' 'सदफ़'
एक दूजे को मुसलसल देखना अच्छा लगा








