ख़ून-ए-दिल होता रहा ख़ून-ए-जिगर होता रहा

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवीशिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी

1 min read · 12.4K reads

ख़ून-ए-दिल होता रहा ख़ून-ए-जिगर होता रहा

ये तमाशा इश्क़ में शाम-ओ-सहर होता रहा

इस जहान-ए-आब-ओ-गिल में यूँ बसर होती रही

मुस्कुराते भी रहे दामन भी तर होता रहा

आरज़ुओं को तड़प कर नींद सी आती गई

क़िस्सा-ए-बीमार-ए-ग़म यूँ मुख़्तसर होता रहा

इन की बातों पर यक़ीं हम उमर भर करते रहे

इंतिज़ार-ए-शाम-ए-वादा उम्र भर होता रहा

तल्ख़ी-ए-ग़म से न पल भर के लिए फ़ुर्सत मिली

उम्र भर गो चारा-ए-दर्द-ए-जिगर होता रहा

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी
About the poet

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like