रही दिल की दिल में ज़बाँ तक न पहुँची

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवीशिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी

1 min read · 12.4K reads

रही दिल की दिल में ज़बाँ तक न पहुँची

मोहब्बत की दुनिया बयाँ तक न पहुँची

बसेरा रहा उस का सेहन-ए-चमन में

मगर ये बहार आशियाँ तक न पहुँची

उन्हें ख़्वाब में भी न ध्यान आया मिरा

ये रूह-ए-हक़ीक़त गुमाँ तक न पहुँची

शब-ए-ग़म मिरा दिल था सूली पे लेकिन

तमन्ना सरिश्क-ए-रवाँ तक न पहुँची

बहारों का तो ज़िक्र ही क्या करूँ मैं

गुलिस्तान-ए-दिल में ख़िज़ाँ तक न पहुँची

तसव्वुर से आगे तख़य्युल से आगे

मिरे दिल की वहशत कहाँ तक न पहुँची

रही महव तौफ़-ए-चमन 'बर्क़' अक्सर

मगर वो मिरे आशियाँ तक न पहुँची

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी
About the poet

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like