दिलों को तोड़ने वालो ख़ुदा का ख़ौफ़ करो

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवीशिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी

1 min read · 12.4K reads

दिलों को तोड़ने वालो ख़ुदा का ख़ौफ़ करो

गिरे हुओं को उठा लो ख़ुदा का ख़ौफ़ करो

चमक के और बढ़ाओ न मेरी सियह-बख़्ती

बड़े घरों के उजालो ख़ुदा का ख़ौफ़ करो

न जाओ कार-ए-मोहब्बत में छोड़ कर तन्हा

ज़रा सा हाथ बटा लो ख़ुदा का ख़ौफ़ करो

हमें भी राह दिखा दो बड़ा अंधेरा है

जहाँ में रौशनी वालो ख़ुदा का ख़ौफ़ करो

हमारी लग़्ज़िश-ए-पा पर न यूँ हँसो तनज़न

ख़ुदारा बढ़ के उठा लो ख़ुदा का ख़ौफ़ करो

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी
About the poet

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like