जब तिरा आसरा नहीं मिलता

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवीशिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी

1 min read · 12.4K reads

जब तिरा आसरा नहीं मिलता

कोई भी रास्ता नहीं मिलता

अपना अपना नसीब है प्यारे

वर्ना दुनिया में क्या नहीं मिलता

तू ने ढूँडा नहीं तह-ए-दिल से

वर्ना किस जा ख़ुदा नहीं मिलता

लोग मिलते हैं फिर बिछड़ते हैं

कोई दर्द-आश्ना नहीं मिलता

सारी दुनिया की है ख़बर मुझ को

सिर्फ़ अपना पता नहीं मिलता

हसरतें दाग़-ओ-दर्द-ओ-रंज-ओ-अलम

दिल के दामन में क्या नहीं मिलता

बे-सहारा भी देख लो जीना

हर जगह आसरा नहीं मिलता

चेहरा चेहरा उदास लगता है

जब तिरा रुख़ खुला नहीं मिलता

'बर्क़' वो मेहरबान हो जिस पर

उस को दुनिया में क्या नहीं मिलता

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी
About the poet

शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी

View profile & all 10 Poems / Stories

More from शिव रतन लाल बर्क़ पूंछवी

  1. दिलों को तोड़ने वालो ख़ुदा का ख़ौफ़ करो

    दिलों को तोड़ने वालो ख़ुदा का ख़ौफ़ करोगिरे हुओं को उठा लो ख़ुदा का ख़ौफ़ करो

    12.4K reads
  2. याद है अब तक मुझे अहद-ए-जवानी याद है

    याद है अब तक मुझे अहद-ए-जवानी याद हैदिल के बसने और उजड़ने की कहानी याद है

    12.4K reads
  3. इक दामन में फूल भरे हैं इक दामन में आग ही आग

    इक दामन में फूल भरे हैं इक दामन में आग ही आगये है अपनी अपनी क़िस्मत ये हैं अपने अपने भाग

    12.4K reads
  4. रही दिल की दिल में ज़बाँ तक न पहुँची

    रही दिल की दिल में ज़बाँ तक न पहुँचीमोहब्बत की दुनिया बयाँ तक न पहुँची

    12.4K reads
  5. शाम-ए-ग़म की सहर न हो जाए

    शाम-ए-ग़म की सहर न हो जाएहर ख़ुशी मुख़्तसर न हो जाए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like