सितम करना करम करना वफ़ा करना जफ़ा करना

सय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवीसय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवी

1 min read · 12.4K reads

सितम करना करम करना वफ़ा करना जफ़ा करना

मगर जो अहद कर लेना वो आख़िर तक वफ़ा करना

किया ख़ल्वत में मुझ को क़त्ल और महफ़िल में रोते हो

क़यामत ढा के अच्छा याद है महशर बपा करना

बता ऐ हुस्न कब तक इश्क़ की तक़दीर में आख़िर

ब-मिन्नत दिल दिया करना ब-हसरत मुँह तका करना

न दिल वापस न दिलदारी ये क्या शेवा है तुम को तो

न आया क़र्ज़ अदा करना न आया फ़र्ज़ अदा करना

शराब-ए-इश्क़ हर मिल्लत में हर मज़हब में जाएज़ है

ये क्या आफ़त है ऐ वाइज़ रवा को नारवा करना

निगाह-ए-मस्त-ए-साक़ी बादा-ख़्वारों से ये कहती है

बुतों की जब नज़र से गिर पड़ो याद-ए-ख़ुदा करना

तुम्हारा नाम-लेवा मो'तक़िद औलाद-ए-मिदहत-गर

'सख़ा' की मुश्किलें हल या-अली मुश्किल-कुशा करना

सय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवी
About the poet

सय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवी

उपनाम : 'सख़ा' मूल नाम : सय्यद नज़ीर हसन जन्म : दिल्ली निधन : 09 Feb 1933 | जयपुर, राजस्थान संबंधी : सय्यद ज़नफ़र अली ग़ज़नफ़र (पिता)

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like