कभी बहार न आई बहार की सूरत

सय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवीसय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवी

1 min read · 12.4K reads

कभी बहार न आई बहार की सूरत

बदल गई चमन-ए-रोज़गार की सूरत

हवा-ए-लुत्फ़-ओ-करम के फ़क़त सहारे पर

पड़े हैं राह में गर्द-ओ-ग़ुबार की सूरत

वफ़ा की शक्ल न देखी तुम्हारे वा'दों पर

यही ज़माने में है ए'तिबार की सूरत

पस-ए-फ़ना मिरी क़िस्मत खुली वो रोते हैं

ख़ुद अपने घर में बना कर मज़ार की सूरत

बगूला देख के शुक्र-ए-ख़ुदा वो कहते हैं

नज़र में फिर गई इक ख़ाकसार की सूरत

जिधर ज़माना फिरा मैं भी साथ साथ फिरा

जो रंग देखा वही इख़्तियार की सूरत

हर एक बात पे चुभती हुई जो कहता हूँ

तुम्हारे दिल में खटकता हूँ ख़ार की सूरत

किसी का भेस भरेंगे 'सख़ा' हैं चलते हुए

हज़ार रूप से देखेंगे यार की सूरत

सय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवी
About the poet

सय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवी

उपनाम : 'सख़ा' मूल नाम : सय्यद नज़ीर हसन जन्म : दिल्ली निधन : 09 Feb 1933 | जयपुर, राजस्थान संबंधी : सय्यद ज़नफ़र अली ग़ज़नफ़र (पिता)

View profile & all 6 Poems / Stories

More from सय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवी

  1. मेरी निगह में यार मैं उस की निगाह में

    मेरी निगह में यार मैं उस की निगाह मेंज़र्रे में माहताब है ज़र्रा है माह में

    12.4K reads
  2. न हो तू जिस में वो दिल भी है क्या दिल

    न हो तू जिस में वो दिल भी है क्या दिलनिकम्मा दिल बुरा दिल बद-नुमा दिल

    12.4K reads
  3. सितम करना करम करना वफ़ा करना जफ़ा करना

    सितम करना करम करना वफ़ा करना जफ़ा करनामगर जो अहद कर लेना वो आख़िर तक वफ़ा करना

    12.4K reads
  4. मिरी जाँ सरसरी मिलने से क्या मालूम होता है

    मिरी जाँ सरसरी मिलने से क्या मालूम होता हैपरखने से बशर खोटा खरा मालूम होता है

    12.4K reads
  5. तंदुरुस्ती दी ख़ुदा ने तो नक़ाहत न गई

    तंदुरुस्ती दी ख़ुदा ने तो नक़ाहत न गईया'नी तौबा से भी इस्याँ की नदामत न गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like