मिरी जाँ सरसरी मिलने से क्या मालूम होता है

सय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवीसय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवी

1 min read · 12.4K reads

मिरी जाँ सरसरी मिलने से क्या मालूम होता है

परखने से बशर खोटा खरा मालूम होता है

तुम्हारे दिल में और मेरा तसव्वुर हो नहीं सकता

तुम्हारे दिल में कोई दूसरा मालूम होता है

तिरे क़दमों से ये वीराना जन्नत हो गया गोया

मुझे दुनिया से अपना घर जुदा मालूम होता है

मुझे तुम बेवफ़ा कहते हो अच्छा बेवफ़ा हूँ मैं

मगर ये मुद्दई का मुद्दआ' मालूम होता है

तुम्हारे दिल में जो कुछ आए पिन्हाँ रह नहीं सकता

तुम्हारा दिल तो कोई आईना मालूम होता है

अद्ल की शक्ल से ज़ाहिर उस का दिल शिकस्ता है

चमन में और कोई गुल खिला मालूम होता है

फ़क़ीरों की सदा सुन कर मिरे धोके में कहते हैं

सिखा मालूम होता है 'सख़ा' मालूम होता है

सय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवी
About the poet

सय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवी

उपनाम : 'सख़ा' मूल नाम : सय्यद नज़ीर हसन जन्म : दिल्ली निधन : 09 Feb 1933 | जयपुर, राजस्थान संबंधी : सय्यद ज़नफ़र अली ग़ज़नफ़र (पिता)

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like