न हो तू जिस में वो दिल भी है क्या दिल

सय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवीसय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवी

1 min read · 12.4K reads

न हो तू जिस में वो दिल भी है क्या दिल

निकम्मा दिल बुरा दिल बद-नुमा दिल

बुतों को दे दिया नाम-ए-ख़ुदा दिल

'सख़ा' मेरी भी क्या हिम्मत है क्या दिल

उठे आग़ोश से जब दर्द उट्ठा

हिले पहलू से जब वो हिल गया दिल

अभी कमसिन हैं रुस्वाई का डर है

नहीं लेते किसी बदनाम का दिल

सुँघा कर निकहत-ए-ज़ुल्फ़-ए-मुअ'म्बर

उड़ा कर ले गई बाद-ए-सबा दिल

फिरे मुझ से तो गोया फिर गया बख़्त

बढ़े मेरी तरफ़ तो बढ़ गया दिल

वही काविश वही सोज़िश वही दर्द

तिरा पैकान है गोया मिरा दिल

हमें भी रंज-ओ-राहत की ख़बर थी

हमारे पास भी तिफ़्ली से था दिल

मिरे महबूब के महबूब हो तुम

फ़िदा हूँ दिल पे मैं तुम पर फ़िदा दिल

सँभल ही जाएगा इंसाँ है यारब

पिघल ही जाएगा पत्थर है या दिल

'सख़ा' जो मुझ पे गुज़रेगी सहूँगा

मिरे सीने में है इतना बड़ा दिल

सय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवी
About the poet

सय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवी

उपनाम : 'सख़ा' मूल नाम : सय्यद नज़ीर हसन जन्म : दिल्ली निधन : 09 Feb 1933 | जयपुर, राजस्थान संबंधी : सय्यद ज़नफ़र अली ग़ज़नफ़र (पिता)

View profile & all 6 Poems / Stories

More from सय्यद नज़ीर हसन सख़ा देहलवी

  1. मेरी निगह में यार मैं उस की निगाह में

    मेरी निगह में यार मैं उस की निगाह मेंज़र्रे में माहताब है ज़र्रा है माह में

    12.4K reads
  2. सितम करना करम करना वफ़ा करना जफ़ा करना

    सितम करना करम करना वफ़ा करना जफ़ा करनामगर जो अहद कर लेना वो आख़िर तक वफ़ा करना

    12.4K reads
  3. मिरी जाँ सरसरी मिलने से क्या मालूम होता है

    मिरी जाँ सरसरी मिलने से क्या मालूम होता हैपरखने से बशर खोटा खरा मालूम होता है

    12.4K reads
  4. कभी बहार न आई बहार की सूरत

    कभी बहार न आई बहार की सूरतबदल गई चमन-ए-रोज़गार की सूरत

    12.4K reads
  5. तंदुरुस्ती दी ख़ुदा ने तो नक़ाहत न गई

    तंदुरुस्ती दी ख़ुदा ने तो नक़ाहत न गईया'नी तौबा से भी इस्याँ की नदामत न गई

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like