सुब्ह को शाम लिख दिया मैं ने

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्असय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ16 May 1957

1 min read · 12.4K reads

सुब्ह को शाम लिख दिया मैं ने

अपना अंजाम लिख दिया मैं ने

मुझ से पूछा गया वफ़ा क्या है

बस तिरा नाम लिख दिया मैं ने

आती जाती हुई हवाओं पर

दिल का पैग़ाम लिख दिया मैं ने

गीत ग़ज़लें रुबाइयाँ नज़्में

सब तिरे नाम लिख दिया मैं ने

'शम्अ' इन आँसुओं को आहों को

इश्क़ इनआम लिख दिया मैं ने

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ
About the poet

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

मूल नाम : नफ़ीस बानो जन्म : 16 May 1957 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like