दर्द सीने में कहीं चीख़ रहा हो जैसे

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्असय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ16 May 1957

1 min read · 12.4K reads

दर्द सीने में कहीं चीख़ रहा हो जैसे

तेरी जानिब से कोई तीर चला हो जैसे

मेरे अश्कों के समुंदर में कोई ताज-महल

धीरे धीरे से कहीं डूब रहा हो जैसे

उम्र गुज़री मगर एहसास यही रहता है

वो अभी उठ के मिरे घर से गया हो जैसे

तेरे हर नश्तरी जुमले भी लगे हैं प्यारे

तेरे दुश्नाम की तासीर जुदा हो जैसे

शम्अ' की लौ ने अब सर को झुकाया ऐसा

जलते रहना भी मिरा मेरी ख़ता हो जैसे

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ
About the poet

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

मूल नाम : नफ़ीस बानो जन्म : 16 May 1957 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More from सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

  1. हुस्न-ए-यूसुफ़ किसे कहते हैं ज़ुलेख़ा क्या है

    हुस्न-ए-यूसुफ़ किसे कहते हैं ज़ुलेख़ा क्या हैइश्क़ इक रम्ज़ है नादाँ अभी समझा क्या है

    12.4K reads
  2. ये फ़ना मेरी बक़ा हो जैसे

    ये फ़ना मेरी बक़ा हो जैसेतू ही चेहरे पे लिखा हो जैसे

    12.4K reads
  3. निगाह ओ दिल में वही कर्बला का मंज़र था

    निगाह ओ दिल में वही कर्बला का मंज़र थामैं तिश्ना-लब थी मिरे सामने समुंदर था

    12.4K reads
  4. मंज़िल मिले न कोई भी रस्ता दिखाई दे

    मंज़िल मिले न कोई भी रस्ता दिखाई देदुनिया फ़क़त ये खेल तमाशा दिखाई दे

    12.4K reads
  5. ख़ुद से लिपट के रो लें बहुत मुस्कुरा लिए

    ख़ुद से लिपट के रो लें बहुत मुस्कुरा लिएख़ुशियों से आज दर्द के पहलू निकालिए

    12.4K reads