मंज़िल मिले न कोई भी रस्ता दिखाई दे

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्असय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ16 May 1957

1 min read · 12.4K reads

मंज़िल मिले न कोई भी रस्ता दिखाई दे

दुनिया फ़क़त ये खेल तमाशा दिखाई दे

रिश्तों का इक हुजूम था मैं ढूँढती रही

हसरत लिए हुए कोई अपना दिखाई दे

मुझ को मिटा दे इस तरह दुनिया से ऐ ख़ुदा

तारीख़ में भी कोई न मुझ सा दिखाई दे

उस ने जलाया मेरे नशेमन को फिर कहा

हद्द-ए-निगाह तक तुझे सहरा दिखाई दे

ये ज़िंदगी की बाज़ीगरी तू भी सीख ले

कर कर के क़त्ल तू भी मसीहा दिखाई दे

रिश्तों का ख़ोल ओढ़ के मिलते हैं लोग आज

हर आदमी मुझे यहाँ तन्हा दिखाई दे

करता रहे जुनूँ ये तआ'क़ुब सराब का

प्यासे को ख़्वाब में अभी दरिया दिखाई दे

ऐ 'शम्अ'' किस ने दी थी तुझे ऐसी बद-दुआ'

घर में कोई चराग़ न जलता दिखाई दे

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ
About the poet

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

मूल नाम : नफ़ीस बानो जन्म : 16 May 1957 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More from सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

  1. हुस्न-ए-यूसुफ़ किसे कहते हैं ज़ुलेख़ा क्या है

    हुस्न-ए-यूसुफ़ किसे कहते हैं ज़ुलेख़ा क्या हैइश्क़ इक रम्ज़ है नादाँ अभी समझा क्या है

    12.4K reads
  2. ये फ़ना मेरी बक़ा हो जैसे

    ये फ़ना मेरी बक़ा हो जैसेतू ही चेहरे पे लिखा हो जैसे

    12.4K reads
  3. निगाह ओ दिल में वही कर्बला का मंज़र था

    निगाह ओ दिल में वही कर्बला का मंज़र थामैं तिश्ना-लब थी मिरे सामने समुंदर था

    12.4K reads
  4. दर्द सीने में कहीं चीख़ रहा हो जैसे

    दर्द सीने में कहीं चीख़ रहा हो जैसेतेरी जानिब से कोई तीर चला हो जैसे

    12.4K reads
  5. ख़ुद से लिपट के रो लें बहुत मुस्कुरा लिए

    ख़ुद से लिपट के रो लें बहुत मुस्कुरा लिएख़ुशियों से आज दर्द के पहलू निकालिए

    12.4K reads