ये फ़ना मेरी बक़ा हो जैसे

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्असय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ16 May 1957

1 min read · 12.4K reads

ये फ़ना मेरी बक़ा हो जैसे

तू ही चेहरे पे लिखा हो जैसे

तेरे होंटों पे तबस्सुम ऐसा

फूल सहरा में खिला हो जैसे

यूँ पुकारा है किसी ने मुझ को

नाम तेरा ही लिया हो जैसे

उस ने फेरी जो निगाहें तो लगा

शीशा पत्थर पे गिरा हो जैसे

हर तरफ़ लम्स है ज़िंदा उस का

घर में सदियों वो रहा हो जैसे

ज़हर महबूब के हाथों पा कर

यूँ पिया मैं ने दवा हो जैसे

वस्ल की शाम का इक इक लम्हा

मेरी मुट्ठी में दबा हो जैसे

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ
About the poet

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

मूल नाम : नफ़ीस बानो जन्म : 16 May 1957 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More from सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

  1. हुस्न-ए-यूसुफ़ किसे कहते हैं ज़ुलेख़ा क्या है

    हुस्न-ए-यूसुफ़ किसे कहते हैं ज़ुलेख़ा क्या हैइश्क़ इक रम्ज़ है नादाँ अभी समझा क्या है

    12.4K reads
  2. निगाह ओ दिल में वही कर्बला का मंज़र था

    निगाह ओ दिल में वही कर्बला का मंज़र थामैं तिश्ना-लब थी मिरे सामने समुंदर था

    12.4K reads
  3. दर्द सीने में कहीं चीख़ रहा हो जैसे

    दर्द सीने में कहीं चीख़ रहा हो जैसेतेरी जानिब से कोई तीर चला हो जैसे

    12.4K reads
  4. मंज़िल मिले न कोई भी रस्ता दिखाई दे

    मंज़िल मिले न कोई भी रस्ता दिखाई देदुनिया फ़क़त ये खेल तमाशा दिखाई दे

    12.4K reads
  5. ख़ुद से लिपट के रो लें बहुत मुस्कुरा लिए

    ख़ुद से लिपट के रो लें बहुत मुस्कुरा लिएख़ुशियों से आज दर्द के पहलू निकालिए

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like