मुझ में आ कर ठहर गया कोई

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्असय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ16 May 1957

1 min read · 12.4K reads

मुझ में आ कर ठहर गया कोई

हुस्न-ए-दिल में उतर गया कोई

कैसी दी ये मुझे किताब-ए-इश्क़

पढ़ते पढ़ते बिखर गया कोई

आज ख़ुशबू भरे गुलाबों से

मेरे दामन को भर गया कोई

अपना अपना था आइना सब का

जाने किस में सँवर गया कोई

हाल-ए-दिल उस ने आज क्या पूछा

जैसे दरिया ठहर गया कोई

ले के काँधों पे अपने फिरती हूँ

मेरे अंदर ही मर गया कोई

रौशनी भीक में नहीं मिलती

अपनी जाँ से गुज़र गया कोई

अब न हँसती हूँ और न रोती हूँ

कैसा जादू सा कर गया कोई

राख कहती थी 'शम्अ'' की उड़ कर

हाए वक़्त-ए-सहर गया कोई

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ
About the poet

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

मूल नाम : नफ़ीस बानो जन्म : 16 May 1957 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like