तुझ को हाजत है किस बहाने की
मेरी नज़रों से दूर जाने की
रस्म अंजाम दे रही हूँ मैं
दुश्मनों को गले लगाने की
रात दिन ये दुआएँ करते हैं
घर में मेहमाँ हमारे आने की
ये तो आदत मिरी पुरानी है
आप अपने को भूल जाने की
हो के मग़्मूम ऐ 'सराहत' क्यों
बात करती हो मुस्कुराने की








